रैणी एसडीएम के मार्फत मुख्यमंत्री-राजस्थान सरकार के नाम भेजा ज्ञापन।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज। रैणी(अलवर)।अलवर जिले के रैणी-राजगढ व लक्ष्मणगढ क्षेत्र मे शुक्रवार शाम को लगभग 4 बजे बहुत भयानक रूप से ओलावृष्टि हुई है जिससे आमजन को बहुत ही ज्यादा नुकसान हो गया है क्योंकि गेंहू व चने की फसल मे बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है इसलिए ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जांच कराई जावे और नुकसान की भरपाई उचित मुआवजा देकर की जावे इसके लिए शनिवार को रैणी उपखण्ड अधिकारी रिया डाबी के मार्फत मुख्यमंत्री-राजस्थान सरकार को ज्ञापन भिजवाया गया।
ज्ञापन मे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है कि हमें आशा ही नही बल्कि पूर्णविश्वास है कि सरकार द्वारा निम्न मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाएगा।
जो निम्नलिखित है जैसे कि
1- किसानों को फ़सल के नुकसान का चार गुना मुआवजा दिया जाए।2- भूमिहीन एवं फसल बीमा नही करवाने वाले किसानों को जिन्होंने बांटे पर फसल बुआई की है उनको सीधा लाभ देने की व्यवस्था की जाए।3- ओला वृष्टि के कारण दुधारू पशुओं की मृत्यु का उचित मुआवजा दिया जाए।
उपरोक्तानुसार सभी माँगो को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए ताकि नुकसान झेल रहे किसानों को कुछ तो राहत मिल सके।
इस दौरान महेंद्र मीणा(आम आदमी पार्टी) , सुखदेव जामडोली (ईआरसीपी सक्रिय कार्यकर्ता), अशोक बाजोली, रमेश तिलकदारी जीतू जांगिड़, बलराम बालोत, नरेश,भारती बैरवा, सरपंच, हरि प्रसाद मीना सरपंच संघ अध्यक्ष रैणी , छोटू मैहर, डीसी मीना शिवभक्त एवं समाज सेवी , मोहरबाई सरपंच सहित अनेक किसान भाई मौजूद थे।
मिडिया को यह सारी जानकारी महेन्द्र मीना (आम आदमी पार्टी) और सुखदेव जामडोली के द्वारा दी गई है।




No comments