ब्रेकिंग न्यूज़

गणगौर के दूसरे दिन भी शहर में शाही लवाजमे के साथ निकली ईसर-गणगौर की सवारी।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।नगर पालिका चौमूं द्वारा तीज पर्व पर शाही लवाजमे के साथ ईसर-गणगौर की सवारी निकाली गई l वहीं गणगौर के दूसरे दिन भी शहर में शाही ठाठ बाठ व शाही लवाजमे के साथ ईसर गणगौर की सवारी निकाली गई l इससे पूर्व नगर पालिका प्रांगण परिसर में ईसर-गणगौर का शाही श्रृंगार कर विधिवत पूजा अर्चना की गई l तत्पश्चात उपस्थित सुहागिन महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया l ईसर-गणगौर की सवारी नगर नगरपालिका से होते हुए बस स्टैंड,बावड़ी गेट,लक्ष्मीनाथ चौराहा सदर बाजार चौपड़ नया बाजार सुभाष सर्किल धोली मंडी थाना चौराहा बस स्टैंड मोरीजा रोड गणगौरी चौक होते मुझे वापस नगरपालिका पहुंचकर संपन्न हुईl ईसर गणगौर की शाही सवारी में बैंड बाजों के साथ साथ सजे-धजे ध्वज वाहक हाथी, ऊंट घोड़े भी थे l ईसर गणगौर की सवारी निकाले जाने के दौरान रास्ते में जगह-जगह महिलाओं बच्चों के द्वारा ईश्वर गणगौर की पूजा कर आशीर्वाद लिया l इस मौके पर जहां पहले दिन विधायक रामलाल शर्मा, चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी,पार्षद रमेश सैनी ओम प्रकाश यादव,राहुल शर्मा, गजेंद्र यादव, शंकरलाल,जांगिड़, सुनील अग्रवाल अनिता कुमावत, मुकेश सिद्ध, पार्षद प्रतिनिधि फिरोज नागौरी,पूर्व चेयरमैन आशीष दुसाद, पूर्व वाइस चेयरमैन कालूराम जाट,गोविंदगढ़ पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल व आमजन मौजूद रहे l वहीं दूसरे दिन शनिवार को भाजपा विधायक व उनकी उनकी उनकी टीम सामाजिक सरोकार के इस आयोजन से नदारद रही l वहीं नगर पालिका वाइस चेयरमैन एवं कांग्रेस के दूसरे खेमे के पार्षदों ने ईसर गणगौर की सवारी के दोनों दिन इस कार्यक्रम से दूरियां बनाए रखी l बता दे की ईसर गणगौर की शाही सवारी को देखने दोनों दिन उमड़ी भीड़ ने रास्ते में जगह-जगह बाजार की दुकानों व छतों पर खड़े होकर सवारी के आगमन में पलक पावडे बिछा कर प्रतीक्षा करने के बाद सवारी के आगमन पर ईसर गणगौर के दर्शन लाभ कर आनंद प्राप्त किया l इस मौके पर थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा की मौजूदगी में पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा l

No comments