मंत्री टीकाराम जूली से मिला रावणा राजपूत समाज का शिष्ट मंडल।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के अलवर जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह बैरेर के नेतृत्व मे जिले के रावणा राजपूत समाज के दर्जनो लोग शनिवार को 11 बजे अलवर मे राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली से उनके ऑफिस पर मेजर दलपत सिंह देवली के नाम से समाज का बोर्ड गठन करने तथा राजस्व रैकार्ड मे जाति के नाम का शुद्धीकरण करने , मेजर दलपत सिंह के शोर्य को पाठ्यक्रम मे शामिल करने सहित सात सूत्री मांगो को लेकर पुन: स्मरण करवाने के लिए मिले और पुन: प्रार्थना पत्र भी दिया।
उल्लेखनीय है तीन मार्च को समस्त राजस्थान भर से रावणा राजपूत समाज के हजारो लोग जयपुर मे प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के नेतृत्व मे विधान सभा घेराव के लिए एकत्रित हुए थे। उस दिन मंत्री जूली ने पाँच सदस्यीय शिष्ट मंडल से 15 दिनो मे सात मांगो मे से चार मांगे पूरी करने का वादा किया था।
अब पन्द्रह दिन पूरे हो जाने के बाद भी मांगो पर अमल नही करने को लेकर पुन: स्मरण हेतु मंत्री से मिले जिस पर मंत्री जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब से बात कर आपकी मांगो को शिघ्र पूरा किया जायेगा।
इस दौरान फोरेस्टर हजारीसिंह, सुबेदार मानसिंह , एन.एस. झाकडा़, कमल सिंह राठौड़, डा. लोकेन्द्र सिंह राठौड़,महावीर सिंह शालपुरी,सुरेन्द्र सिंह बीजवाड़,सुमेर सिंह चिमरावली,प्रतापसिंह चौहान,रवि सिंह टोड़ाभीम, रिषीपालसिंह,नरेन्द्र सिंह राठौड़,महेन्द्रसिंह,उदयसिंह जादौन सहित दर्जनो रावणा राजपूत समाज के लोग मौजूद थे।
मिडिया को यह सारी जानकारी गढ़ीसवाईराम से राजेश राठौड के द्वारा दी गई है।




No comments