ब्रेकिंग न्यूज़

शहर में हर्षोल्लास पूर्वक मना गणगौर पर्वसुहागिन महिलाओं व अविवाहित बालिकाओं ने गणगौर की पूजा कर लिया आशीर्वाद।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।प्रदेश में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला गणगौर का पर्व शुक्रवार को हर्सोल्लास के साथ मनाया गया l अखंड सौभाग्य की कामना लिए सुहागिन महिलाओं व भविष्य में अच्छे जीवन साथी मनोकामना लिए अविवाहित बालिकाओ ने गणगौर की पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास पूर्वक गणगौर का त्योहार मनाया l इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने सोलह सिंगार कर गणगौर माता की पूजा अर्चना कर जहां अपने लिए अमर सुहाग का आशीर्वाद माँगा | वही अविवाहित बालिकाओं ने भी पूजा अर्चना कर अपने उज्ज्वल भविष्य व जीवन मे निरंतर प्रगति का आशीर्वाद माँगा l गणगौर के इस त्यौहार को लेकर त्योहारों के सत्य को उजागर करती एक लोक प्रचलित किवदंती है कि तीज तिवांरा बावड़्या ले डूबी गणगौर l अर्थात गणगौर के साथ त्योहारों का समापन व तीज के पुनः त्योहारों का आगमन माना जाता है l गणगौर की पूजा करने वाली सुहागिन महिलाओं व बालिकाओं ने बताया कि गणगौर गण अर्थात भगवान शिव व गौर माता पार्वती का प्रतीक है l उन्होंने बताया आज ही के दिन भगवान शिव ने पार्वती जी को तथा पार्वती जी ने समस्त स्त्रियों को सौभाग्य का वरदान दिया था। इसीलिए पौराणिक काल से ही इस व्रत पूजा का प्रचलन रहा है। इस दिन सुहागिनें देवी पार्वती और शिवजी की विशेष पूजा अर्चना करके पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना के साथ ही घर-परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं l वहीं अविवाहित बालिकाए गणगौर की पूजा कर अपने उज्ज्वल भविष्य व जीवन मे निरंतर प्रगति व सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करती है l गणगौर के इस पर्व पर शहर हो या गांव सभी जगह गणगौर की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम धूमधाम से की गई l इस दौरान शहर व शहर के आसपास के क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं व बालिकाओं ने गणगौर की की पूजा के दौरान डीजे की धुन पर नाच गाकर कर त्योहार का भरपूर आनंद लाभ उठाते हुए त्योहार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया l गणगौर की पूजा के दौरान सुशीला देवी, लीला देवी,सीमा देवी,उषा देवी, पूजा देवी, मनीषा देवी, संगीता देवी, निर्मला देवी, ऋतु देवी, बिंदू देवी, प्रीति देवी, दीक्षा, तनीषा, पारुल रिया,रूपल अंतिमा, चेष्ठा, चहक सहित अनेक बालिकाऐं व महिलाएं मौजूद रही l

No comments