राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़ ।राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय का तीसरा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार शर्मा ने स्वयं सेवकों को समर्पित भाव से समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी अनिता राज ने स्वयं सेवकों को विभाग के कैलेंडर के अनुसार वर्षभर होने वाली गतिविधियों में जो कार्य किए गए थे उनका संक्षेप में ब्यौरा दिया। और साथ ही एक दिवसीय शिविर के दौरान सभी स्वयं सेवकों को महाविद्यालय परिसर में साफ़ सफ़ाई करने,पेड़ों के चारों तरफ़ खुदाई करके गोल घेरा बनवाया,ताकि अधिकाधिक पानी देकर ग्रीष्म काल में पौधों को बचाया जा सके।उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पौधे लगाना नहीं हैं अपितु उनको पेड़ बनाना भी है।
कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने पूरी मेहनत और लगन से महाविद्यालय परिसर को साफ़ सुथरा बनाया।कक्षा कक्षों में जाले उतारे, गमलों को पेंट करके सुंदर बनाया।इस दौरान निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।निबंध प्रतियोगिता में छात्र यशपाल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में स्वयंसेविका देवांसी,निशा तथा कीर्तिबाई ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान प्रोफ़ेसर संदीपन आर्या ,मनमोहन सैन,प्रेमपाल यादव,विनय यादव,अनिल कुमार, ज्योति वर्मा विनीता भदौरिया, कौशल मिश्रा मनोज रामनिवास समेत समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।




No comments