काग्रेस के राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द को लेकर काग्रेस के रामेश्वर मेवाड़ा ने जताया रोष ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के भाजपाई षड्यंत्र की निंदा करते हुए ,राज.प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के निवर्तमान प्रदेश महामंत्री एडवोकेट रामेश्वर मेवाड़ा ने इसे लोकतंत्र की हत्या व लोकतंत्र का काला दिवस बताया व इसे अलोकतांत्रिक व सच्चाई की आवाज को दबाने वाला हिटलरशाही कार्य बताया।एडवोकेट रामेश्वर मेवाड़ा ने बताया कि जब अधीनस्थ न्यायालय ने ही सजा को एक माह के लिए स्थगित कर दिया तो राहुल गांधी को उक्त निर्णय की अपील होने बाबत संवैधानिक से वंचित करते हुए जल्दबाजी में महज राहुल गांधी से मोदी सरकार ने डर कर सदस्यता को रद्द किया है जो देश के सम्मानित नागरिक के संवैधानिक अधिकारो का हनन है। जिसकी ब्यावर ब्लॉक उपाध्यz##### bbक्ष प्रकाश साँखला, वरिष्ठ कर्मचारी नेता भंवरलाल वैष्णव, गजेंद्र सिंह रावत, हरि सिंह रावत सहित अनेक कांग्रेस जनों ने निंदा की है।




No comments