ब्रेकिंग न्यूज़

*विधायक जौहरीलाल मीना ने शनिवार को ओलावृष्टि की जांच के लिए प्रभावी आदेश दिए पंचायत समिति रैणी सभागार मे शनिवार को इसके लिए विधायक मीना ने आवश्यक मिटिंग बुलाई और सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए अलवर कलेक्टर डाक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने भी एसबीआई जनरल बीमा कम्पनी अधिकारियो के साथ रैणी क्षेत्र व लक्ष्मणगढ क्षेत्र का दौरा किया और मौके पर ही आकर ओलावृष्टि नुकसान को देखा।


 उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)
अलवर जिले की राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा क्षेत्र के गांवो मे शुक्रवार को शाम 4 बजे के लगभग भयंकर रूप से ओलावृष्टि हुई जिससे अधिकांश जगह पर तो गेंहू चने की फसल मे बहुत ही ज्यादा नुकसान हुआ है इसी को ध्यान मे रखते हुए शनिवार को ही पंचायत समिति रैणी के सभागार मे स्थानीय विधायक जौहरीलाल मीना व रैणी प्रधान ने तथा रैणी एसडीएम रिया डाबी सहित रैणी तहसीलदार सौरव सिंह गुर्जर व रैणी बीडीओ कालूराम मीना व रैणी एसएचओ ओमप्रकाश मीना तथा सभी ग्राम विकास अधिकारी व सभी पटवारी , कानून गो और कृषि पर्यवेक्षको की ली आवश्यक मिटिंग और जल्द से जल्द ओलावृष्टि जांच के प्रभावी आदेश दिए और जल्द से जल्द गिरदावर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। 
शनिवार को ही अलवर कलेक्टर डाक्टर जितेंद्र कुमार सोनी भी किसान हित को ध्यान मे रखते हुए फसल बीमा कम्पनी एसबीआई जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी के अधिकारियो को साथ लेकर रैणी क्षेत्र के बबेली , भक्त का बास और पाडा गांवो का दौरा किया और मौके पर ही फसल बीमा कम्पनी एसबीआई जनरल कम्पनी के अधिकारियो को नुकसान दिखाया तथा इसके बाद कलेक्टर सोनी लक्ष्मणगढ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ामंगलसिंह भी पहुंचे और वहा पर भी गेंहू की फसल मे ओलावृष्टि के नुकसान को बीमा कम्पनी को दिखाया तथा कलेक्टर अलवर ने इस दौरान किसानो का भी दुख दर्द सुना और बीमा कम्पनी के अधिकारियो को भी पीड़ित किसान परिवार से भी रूबरू कराया।इसके लिए सभी आमजन ने अलवर कलेक्टर सोनी की तारीफ की है क्योंकि कलेक्टर ने किसान का दुख को अपना दुख समझा है इसलिए ही तो बीमा कम्पनी के अधिकारियो को स्वयं ही साथ लेकर आये है और खेतो मे हुए नुकसान को देखा है।
इधर विधायक मीना ने सम्बन्धित एसडीओ और तहसीलदार तथा कृषि अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए है कि आप सभी अविलंब जल्द से जल्द नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियो तक पहुंचाये जिससे समय पर किसानो को नुकसान का मुआवजा मिल सके।
शनिवार को लगभग सारे दिन ही विधायक जौहरीलाल मीना व रैणी प्रशासन फील्ड मे ही रहे और किसान के खेत पर जाकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया।
मिडिया को यह सारी जानकारी स्थानीय विधायक जौहरीलाल मीना के निजि सहायक मोनू शर्मा के द्वारा दी गई है।

No comments