रामनवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा धान मंडी में धान में धर्म सभा का आयोजन हुआ
सुभाष सारस्वत । सिटी एक्सप्रेस न्यूज।दंतौर।दंतोर मंडी में रामनवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा धान मंडी में धान में धर्म सभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता जेठानंद व्यास हिंदू जागरण मंच बीकानेर से रहे ।
धर्म सभा के पश्चात धर्म यात्रा धान मंडी से रवाना हुई आबादी क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होती हुई हनुमान मंदिर रोड से मेन बाजार पहुंची मां भारती चौक पर कार्यक्रम हुआ गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा पूगल रोड होते हुए धान मंडी पहुंची धान मंडी में प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम समापन हुआ शोभायात्रा में युवा काफी उत्साह नजर आए सफेद उषा के साथ केसरिया साफा पहने सभी ने रामनवमी के शुभ अवसर पर एक दूसरे को बधाई दी व नाचते गाते जयकारों से पूरा दंतोर गूंज उठा इस मौके पर पुलिस थाना दंतोर से स्टाफ मौजूद रहे।




No comments