श्री डूंगरगढ़ में रामनवमी पर निकाली गई भगवा रैली।
धर्मचंद सारस्वत। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।श्री डूंगरगढ़।हर युवा के सर पर केसरिया साफा और हाथ में भगवा तिरंगा लेकर श्री डूंगरगढ़ में आज रामनवमी के उपलक्ष पर भगवा रैली और शोभा यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राम मंदिर से भगवा तिरंगा रैली निकाली गई ।
श्री डूंगरगढ़ शहर के मुख्य मार्गो से जब तिरंगा रैली निकली तो पूरा श्री डूंगरगढ़ आज भगवा रंग में रंगा हुआ नजर आया। ऐसा पहली बार हुआ है तथा इस पहली बार के नजारे को देखकर लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम के नारे लगाए। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं शहरवासियों ने भी यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। युवाओं और महिलाओं ने भी अपने सर पर केसरिया साफा लगाकर हाथ मैं केसरिया निशान लेकर यात्रा में शामिल रहे और भगवान श्री राम के जयकारे लगाए।
कमेठी द्वारा भगवान श्री राम के दरबार की भव्य झांकी निकाली जिसमें भक्तों ने पहुंचकर भगवान श्री राम एवं उपस्थित साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया । आज के भव्य शोभा यात्रा के दौरान।
श्री डूंगरगढ़ की पुलिस भी चाक चौबंद रही। श्री डूंगरगढ़ के सभी राजनेताओं ने अपनी अपनी द्वेषताओं को दूर कर इस कार्यक्रम में भाग लिया जिससे इस यात्रा को और भी अधिक चार चांद लग गए।




No comments