ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवा वाहन रैली आज ।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।कुचामनसिटी (नि. स.) शहर में हिंदू युवा वाहिनी तथा सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में राम नवमी के अवसर पर भगवा वाहन रैली का आयोजन आज हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मदनलाल कुल्डिया ने बताया कि रामनवमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है कार्यकर्ताओं की ओर से भगवा निशान तैयार कर ले गए हैं जिन्हें आज शहर में वितरित किए जाएंगे तथा आज गुरुवार को 11:15 बजे डूगरी वाले बालाजी से प्रारंभ होकर पूरे शहर में भ्रमण करके डूगरी बालाजी मंदिर में समापन होगा इस मौके पर भगवान श्री राम की झांकी के साथ अन्य झांकियां भी रैली में शामिल होगी ! रामनवमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

No comments