ब्रेकिंग न्यूज़

गूँती में भण्डारे व भजनों का आयोजन।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड।क्षेत्र के गूँती गांव में बुधवार को चतुरदास महाराज मन्दिर प्रांगण में भण्डारे व भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आसपास क्षेत्र के दर्जनभर गांवों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चो ने मन्दिर में दर्शन करके प्रसादी ग्रहण की। व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजनों का लुफ्त उठाया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम एडवोकेट ने प्रधान कोटे से पुस्तकालय भवन के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह यादव, बीजेपी जिला मंत्री डॉ नीलम यादव, बीजेपी नेत्री शानू यादव, सरपंच वेद कृष्णा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments