ब्रेकिंग न्यूज़

अन्याय के खिलाफ बोलना और समाज के लिए , सेवा कार्य ही शहीद दिवस पर सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है: डॉ पंकज गुप्ता।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर।ब्रजभूमि कल्याण परिषद के तत्वाधान में शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरदार भगत सिंह शहीद सुखदेव और राजगुरु को याद किया इंकलाब जिंदाबाद भारत माता की जय वंदे मातरम जय श्री राम भगत सिंह अमर रहे राजगुरु अमर रहे सुखदेव अमर रहे के नारे लगे इस मौके पर ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा उस समय हमारे क्रांतिकारियों ने अन्याय के खिलाफ बोलते हुए आवाज उठाई और अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और अल्पायु में ही अपना सर्वत्र निछावर कर दिया आज उस तरह की लड़ाई की तो जरूरत नहीं है लेकिन राष्ट्र समाज देश में अपने क्षेत्र में जो कुछ गलत हो रहा है अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ बोलना आवाज उठाना ही सबसे बड़ी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि है खाली उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके इतिश्री कर लेना सही नहीं है उनके पद चिन्हों पर चलना और राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के लिए कार्य करना ही सबसे बड़ा धर्म है. इस समय हमारा शहर पूरी तरह से गंदगी और आवारा पशुओं की चंगुल में है और प्रशासन और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रहे काम नहीं कर रहे तो इसके खिलाफ आवाज उठाना और उनको मजबूर कर देना कि हमारे अलवर के साथ हमारे शहर के साथ कोई अन्याय ना करें और ऐसा करवा पाना ही सबसे बड़ी शहीदों को श्रद्धांजलि होगी इस समय भगत सिंह चौराहे के चारों तरफ भी गंदगी का आलम है यहां तक कि यूआईटी गेट के सामने भी गंदगी पड़ी हुई है तो सरकार और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए. इस मौके पर गीता परिवार के अश्वनी जावली, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष कैप्टन उमराव लाल सैनी, प्रदेश मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संरक्षक संतराम अरोड़ा, नगर मंत्री मनोज कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष यशवंत कुमार गुप्ता, एडवोकेट सूर्यकांत, संदीप शर्मा, रमन गुलाटी, आकाश शर्मा, विजेंद्र गुप्ता भोला, रमन खंडेलवाल, रजनीश बांगां, विजय सिंह चौहान, किसान संघ से मातादीन भाटी, ओमप्रकाश मलिक, महेंद्र सोलंकी, डॉ चंद्रावती, ओमवीर यादव, अशोक छीपी आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने श्रमदान कर भगत सिंह चौराहे की सफाई की, माल्यार्पण किया और क्रांतिकारियों को याद कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया.

No comments