ब्रेकिंग न्यूज़

अलवर राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर पहुंचे कलेक्ट्रेट कलेक्टर ने मिलने से किया मना डॉक्टरों का धरना जारी।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर ।
अलवर राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों का लगातार आज सातवें दिन भी हड़ताल जारी है आज सभी प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के आई एम ए हाल में वार्ता करने के बाद अपने अपने अस्पताल बंद कर अस्पतालो की चाबी जिला कलेक्टर को सौंपने के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उनको जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में एडीएम सिटी एडीएम प्रथम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस जाब्ते ने जिला कलेक्टर के पास जाने से रोक दिया इसके बाद सभी डॉक्टर जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और एक जुट होकर जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे इस दौरान डॉक्टर और पुलिस के बीच काफी बहसबाजी हुई आईएमए अध्यक्ष विजयपाल यादव ने बताया कि लगातार आज सातवें दिन भी प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल जारी है और सभी डॉक्टर अपने अपने अस्पतालों को बंद कर चाबी सौंपने के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर प्रशासन ने उन्हें कलेक्टर से मिलने के लिए रोक दिया उसके बाद सभी डॉक्टर बिना चाबी सोप जिला कलेक्टर कार्यालय से आईएमए हॉल के लिए रवाना हो गए इस मौके पर आईएमए प्रेसिडेंट विजयपाल यादव ने कहा कि डॉ जिला कलेक्टर कार्यालय में विरोध करने के लिए नहीं पहुंचे लेकिन जिला कलेक्टर को सभी प्राइवेट अस्पताल बंद करने के बाद उसकी चाबी सोपने के लिए पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उनको जिला कलेक्टर से मिलने नहीं दिया जिस पर वह नाराज होकर वापस आईएमए हॉल बैरंग लौट गए उन्होंने कहा कि लगातार डॉक्टरों द्वारा हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा आगे की रणनीति भी तय की जाएगी

No comments