शहर में होली की धूम: शहर परकोटे के इस चौक में माता के पर्दापण पर उमड़ी भीड़।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। दो दिन बाद रंगों का त्योंहार होली है। होली की शहर परकोटे में धूम नजर आ रही है। दिन हो या फिर रात…शहर की गलियां व चौक होली के रसियों से सराबोर है। बीकानेर में रंगों के त्योंहार को परम्परागत ढंग से मनाया जा रहा है। इसी परम्परा के चलते बीती रात कीं काणी व्यासों के चौक में लटियाल माता का पर्दापण हुआ। माता के पर्दापण पर उनके दर्शनों व आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ के चलते शहर का चौक छोटा पड़ गया। हर कोई माता की सजी सचेतन झांकी दर्शनों व उनके पांव छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिशा करता हुआ नजर आया। बता दें कि आज शहर में परम्परागत रूप से व्यासों व हर्ष जाति के लोगों के बीच डोलची मार होली भी खेली जा रही है।
No comments