सेवा सदन की साधारण सभा की पंचम बैठक सम्पन्नअयोध्या के साथ साथ नासिक एवं जगन्नाथ पुरी में भी भवन निर्माण करवाने का लिया निर्णयतृतीय संतान के जन्म पर सेवा-सदन द्वारा मातृशक्ति को किया जायेगा सम्मानित ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज। कुचामनसिटी (नि.स.)अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर की वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा की अध्यक्षता में मुख्यालय-पुष्कर में सम्पन्न हुई जिसमें सुदूर प्रदेशों सहित राजस्थान के लगभग सभी जिलों से सैंकड़ों समाजबन्धुओं की उपस्थिति रही साधारण सभा के प्रारम्भ में गत साधारण सभा की कार्यवाही रिपोर्ट पारित होने के पश्चात् अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने सभी मंचासीन अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए सेवा-सदन के सभी प्रकल्पों पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला।
अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज की जनसंख्या में अभिवृद्धि होना अति आवश्यक है। इसके लिये सेवा-सदन द्वारा तृतीय कन्या के जन्म पर 50,000/- रुपये की एफडीआर प्रदान कर मातृशक्ति का सम्मान किये जाने की योजना को विस्तारित करके तृतीय संतान के जन्म पर यह प्रोत्साहन दिये जाने का प्रस्ताव सदन के सम्मुख रखा, जिस पर सभी उपस्थितजन ने करतल-ध्वनि से प्रस्ताव का समर्थन किया।तृतीय सन्तान के जन्म पर मातृशक्ति का सम्मान किये जाने के निर्णय पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के श्याम सुन्दर मंत्री, गोपीकिशन बंग, सत्यनारायण भण्डारी, कैलाश मून्दड़ा, कमल किशोर मालपानी सहित शिष्टमंडल ने अध्यक्ष एवं भामशाहों को संस्था का साहित्य भेंट कर सम्मान किया अध्यक्ष ने नवीन अयोध्या प्रकल्प सहित नाशिक एवं जगन्नाथपुरी में शीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने का आश्वासन प्रदान करते हुए अयोध्या प्रकल्प हेतु भूमि सहयोगदाता राधाकिशन दामाणी (डी-मार्ट), बजरंगलाल तापड़िया (सुप्रीम इण्डस्ट्रीज), बंशीलाल राठी चैन्नई, रामावतार जाजू इन्दौर, भंवरलाल सोनी जोधपुर सहित जिन-जिन भामाशाहों ने निर्माण-सहयोग हेतु आश्वासन प्रदान किये है, उन सभी भामाशाहों के नाम का उल्लेख करते हुए साधुवाद प्रकट किया।साधारण सभा की विषय सूची अनुसार उपस्थित बन्धुओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का अंकेक्षित लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष मनोहरलाल पुंगलिया ने अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया साथ ही आगामी वित्तीय वर्श 2023-24 हेतु अनुमानित बजट भी पेश किया। जिस पर उपस्थितजन ने करतल-ध्वनि से अंकेक्षित लेखों का अनुमोदन किया एवं अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान की महामंत्री रमेशचन्द्र छापरवाल ने बैठक की विषय सूची अनुरूप संचालन किया एवं उपस्थितजनों के सुझावों के अनुरूप समाज एवं सेवा-सदन हितार्थ निर्णय लिये गये साधारण सभा में सेवा सदन के अध्यक्ष रामकुमारजी भूतड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, महामंत्री रमेशचन्द्र छापरवाल, कोशाध्यक्ष मनोहरलाल पुंगलिया, उपाध्यक्ष प्रहलाद शाह, जयकिशन बल्दुवा, विजयशंकर मूंदड़ा, मंत्री सोहनलाल मूंदड़ा, श्रीभगवान बंग, संजयकुमार जैथलिया, किशनगोपाल बंग, प्रचार मंत्री भागीरथ भूतड़ा, कार्यालय मंत्री मधुसुदन मालू सहित मार्गदर्शक रामकुवार मानधना मुम्बई, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या, निवर्तमान अध्यक्ष जुगलकिशोर बिड़ला चित्तौड़गढ़, माणकचन्द माहेश्वरी कटक, नन्दकिशोर माहेश्वरी ढेंकानाल, मदनमोहन राठी कटक, एडवोकेट दास बाबू, राम अवतार जाजू सूरत, मनोज लढ्ढा कोलकाता, रामावतार जाजू इन्दौर, राजेशकृष्ण बिड़ला कोटा, बृजमोहन फोफलिया मुम्बई, राजाराम भांगड़िया सट्टाणा, पुरुषोत्तम कलंत्री नाशिक, श्यामसुन्दर मंत्री कुचामनसिटी, सुनिलकुमार मूंदड़ा, अशोक राठी, अशोक जैथलिया अजमेर, दिलीपकुमार जाजू, रमेशचन्द्र भराड़िया ब्यावर, मध्य राजस्थान प्रदेश सभा के अध्यक्ष गोपीकिशन बंग , संपतराज बिड़ला मेड़तासिटी, कमलकिशोर चाण्डक खींवसर, रामावतार जैथलिया, राजेन्द्र काबरा दिल्ली, सुधीर बाहेती नागपुर सहित विभिन्न प्रदेशों से सैंकड़ों गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही ।




No comments