केसरिया पंचायत के लिए जन संपर्क हुआ तेज ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।जयपुर में पीले चावल देकर 2 अप्रैल को जयपुर में होने वाले प्रोग्राम केसरिया महापंचायत के लिए निमंत्रण दिया और पोस्टर विमोचन का किया और प्रेस वार्ता की इसमें श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष श सुखदेव सिंह गोगामेडी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार तथा जिला अध्यक्ष जीवन सिंह देवड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह जी एवं अर्जून सिंह जिला प्रभारी , शंभू सिंह राठौड़ जिला वरिष्ठ संरक्षक उदयपुर , क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी पधारे। सुखदेव सिंह गोगामेडी ने कहा कि एकता के बिना इस दुनिया में जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। एकता किसी भी टीम के लिए सफलता की कुंजी है। यदि हमें अन्य लोगों के साथ काम करना है तो उनके साथ सहयोग करना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हर व्यक्ति की अलग-अलग सोच है और प्रत्येक स्थिति के प्रति एक उनका अलग दृष्टिकोण है। भारत एक विविधता वाला देश है। यहाँ अनेक धर्म व जातियों के लोग मिलकर रहते है।
एकता मोतियों की माला के धागे के समान होती है, जो सभी मोतियों को एक साथ जोड़कर रखती है और इससे वह एक सुंदर माला बनती है।




No comments