अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच मे अलवर की रैणी तहसील की ग्राम पंचायत-पाटन सरपंच सरोज मीना को दिल्ली मे आयोजित नारी शक्ति शिरोमणी प्रतिभा अवार्ड से सम्मानित किया गया सरपंच सरोज मीना ने रैणी क्षेत्र का नाम रोशन किया विदेशो मे भी।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत-पाटन सरपंच सरोज मीना को 12 मार्च 2023 रविवार को दिल्ली मे आयोजित हुए अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच मे नारी शक्ति सिरोमणी प्रतिभा अवार्ड से सम्मानित किया गया।मंच के सांस्कृतिक सचिव योगेश कुमार शर्मा ने बताया है कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच इन्डो नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान मे अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन और नारी शक्ति शिरोमणी अवार्ड नई दिल्ली स्थित कृष्णन मेनन भवन मे 12 मार्च 2023 को दिया गया।
यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र मे , चिकित्सा क्षेत्र , न्याय , समाज सेवा , प्रशासनिक , राजनीतिक क्षेत्र की चयनित व मनोनीत 150 महिलाओ को यह सम्मान दिया गया जिनमे रैणी क्षेत्र की पाटन सरपंच सरोज मीना को भी।
अभिनन्दन पत्र , स्मृति चिन्ह और मेडल गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहायक डायरेक्टर डाक्टर मोहन चन्द्रा व कनाडा एंबेसी की प्रतिनिधी इस्टेल श्रेयक्स, मिसेज इण्डिया से सम्मानित डेजी राज्यपाल , जगद्गुरू रामानंदआचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति अनुला मोर्या के द्वारा दिया गया। अन्तर्राष्ट्रीय समसरता मंच महावीर प्रसाद टोरडी ने बताया कि महिलाओ के सशक्तिकरण के साथ साथ महिलाओ का आर्थिक , समाजिक और मानसिक रूप से विकास होना भी बहुत जरूरी है और हम सभी को मिलकर यह आत्मविश्वास जगाना होगा महिलाऐ भी किसी भी तरह से किसी भी क्षेत्र मे किसी से भी कम नही है तथा महिलाऐ अपने घर मे माता के रूप मे , बहिन के रूप मे , पत्नी के रूप मे एक शक्ति प्रेरणा के उदाहरण है।
सरपंच सरोज मीना की एक अलग पहचान है क्योकि यह अपनी संस्कृति और सभ्यता को हमेशा संजोए रखती है व महिलाओ के उत्थान के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहती है इसलिए सरपंच सरोज मीना को यह सम्मान मिलना अलवर जिले के लिए और रैणी क्षेत्र के लिए एक बडे गौरव और गर्व की बात भी है।सरपंच सरोज मीना वर्तमान मे अलवर सरपंच संघ की जिला सचिव है तथा रैणी पंचायत समिति से सरपंच संघ की उपाध्यक्ष है व राजस्थान मीणा आदिवासी महासभा की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भी है और ये राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन की महिला प्रकोष्ठ से अलवर जिलाध्यक्ष भी है।
स्वघोषित विक्रय व्यय योजना के तहत अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय समरसता मंच की 7300 दिवसीय कार्ययोजना इन्डो नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा के अन्तर्गत भारत नेपाल वैदिक कालिन संस्कृति का पुनरूत्थान हो व भारत पुन: विश्व गुरू बन सके।भारत को सुरक्षा परिषद मे वीटो का पावर दिलवाने व सुरक्षा परिषद मे स्थायी सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्टो का नैतिक समर्थन की आशा मे प्रेरित अभियान को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मिडिया को यह सारी जानकारी पाटन सरपंच सरोज मीना के द्वारा दी गई है।




No comments