ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध रूप से पेड़ों की कटाई को लेकर उप तहसील में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

सुभाष सारस्वत । सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।दंतौर अवैध रूप से हो रही पेड़ की कटाई को लेकर वन्य जीव प्रेमियों ने दंतौर उप तहसील में उप खंड अधिकारी श्योराम व नायब तहसीलदार अनोपाराम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में लिखा गया है कि दंतौर क्षेत्र में पेड़ की कटाई खुले आम हो रही हैं जिसके चलते कल रात्रि को बलर रोड़ पर 4 पेड़ काटकर गाड़ी भरकर ले गए जिनकी सूचना मिलने पर वन्य प्रेमी पहुंचे वन विभाग को सूचना की वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे मौका मुआयना किया और अपराधियो पर कारवाई करने का आश्वाशन दिया वहीं उप खंड अधिकारी व नायब तहसीलदार ने भी कारवाई करने का आश्वाशन दिया वन्य प्रेमियों का कहना है कारवाई नहीं हुई तो हमें मजबूरन धरना प्रदर्शन करना होगा। 

No comments