चेन्नई में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय युवा संसद में *चौमूं के अर्जुन यादव ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।भारतीय जनता पार्टी की ओर से चेन्नई में आयोजित हुई राष्ट्रीय युवा संसद में चौमूं निवासी अर्जुन यादव ने राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया l बता दे की अर्जुन यादव वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान के उपाध्यक्ष पद पर अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे है l यादव ने राष्ट्रीय युवा संसद में शामिल होकर
भारत सरकार की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य नीति के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए l युवा संसद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्ढा , भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या , तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के.अन्नामलाई,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुगजी , भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे , सांसद तरुण विजय, लद्दाख़ सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल, सहित राष्ट्रीय भाजपा युवा संसद के अनेक सदस्य मौजूद रहे इस मौके पर युवा मोर्चा राजस्थान के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भी राष्ट्रीय युवा संसद को सम्बोधित किया l
No comments