ब्रेकिंग न्यूज़

साइबर वॉरियर अवार्ड से सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सरफराज खान भी हुए सम्मानित।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।
पुलिस मुख्यालय जयपुर में पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी ) उमेश मिश्रा द्वारा सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय एवम आपराधिक न्याय जोधपुर की ओर से आयोजित साइबर वॉरियर अवार्ड 2022 के लिए सम्पूर्ण प्रदेश से दस पुलिस कार्मिकों का सम्मान किया गया।जिसमे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अजमेर में कार्यरत ग्राम बलाड़ निवासी सरफराज खान सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को सम्मानित किया गया। सरफराज पठान पुलिस विभाग में ही रूस व सऊदी अरबिया में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाए दे चुके हैं। सरफराज के सम्मान की सूचना के साथ ही उनके शुभचिंतकों ने बधाइयां दी।

No comments