ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इस दौरान राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी की गई। इस दौरान पीसीसी सदस्य और यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही चल रही है। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई। प्रधानमंत्री की इस तानाशाही से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी जिससे देश में विभिन्न राज्यों से बड़ी मात्रा में लोगों का समर्थन मिला था। जिससे देश की भाजपा सरकार बौखला गई है। व नए-नए हथकंडे अपनाकर राहुल गांधी के द्वारा उठाई जाने वाली सच्चाई की आवाज को दबाना चाहती है। केंद्र सरकार राहुल गांधी के द्वारा पूछे गए अडानी के सवाल का जवाब तक नहीं दे पाई। प्रधानमंत्री अपने चहेते और दोस्तों को लाभ देकर देश को लूटने में लगे हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भले ही केंद्र सरकार लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दे, लेकिन देश की जनता की आवाज आमजन के बीच पहुंचकर उठाएंगे। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाता आया है और उठाता रहेगा। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राव, अध्यक्ष पंकज स्वामी, प्रवक्ता विपिन शर्मा, गुलाबचंद प्रजापत, राम सिंह यादव, देवीलाल यादव, नरेंद्र यादव, मंजीत यादव, संजय, राजसिंह जखराना, विजयपाल यादव, अमित योगी, जेपी, यशवीर यादव, विशाल यादव, अंकित शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments