ब्रेकिंग न्यूज़

मिनेश जयंती के शुभ अवसर पर मत्स्य भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई ।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बस्सी ।शुक्रवार को बस्सी उपखंड क्षेत्र में अखिल आदिवासी मीना महासभा राजस्थान के द्वारा जयपुर जिला दक्षिण महासचिव हेमन्त मीना ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार जनजाति मीणा समाज की उत्पत्ति भगवान विष्णु के मत्स्यावतार से मानी गई है।,यह भगवान विष्णु का प्रथम अवतार है जो मीन भगवान के नाम से प्रसिद्ध है। और मीन भगवान मीणा जाति के आराध्य देव माने जाते हैं और इस अवसर पर स्व. झूंथालाल नांडला स्मृति संस्थान बस्सी उपाध्यक्ष भैरूलाल मनोहरपुरा, संगठन मंत्री शंकर कानेठा,रामस्वरूप बासडा,दीनदयाल भावपुरा,मुकेश धोलकी,पप्पू बांदोलाव,चंद्रमोहन बांदोलाव आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments