लालचंद भंसाली का नेत्रदान तैयुप सरदारपुरा का 100वा नेत्रदान*अभातेयुप् की शाखा तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा ने 100वा नेत्रदान करवाया गया ।
सरदारपुरा। नेत्रदान प्रभारी कैलाश जैन* ने बताया कि *अनिल नाहटा, विनय भंडारी* की प्रेरणा से जोधपुर सिंह पोल निवासी *स्व. श्री लालचंद भंसाली* के नेत्रदान हेतु पंकज भंसाली (पूत्र) शांतिलाल बाफना , राहुल श्रीश्रीमाल(भाणजा) ने सहमति प्रदान की।उसके बाद अनिल नाहटा के नेतृत्व मे टेक्निशियन प्रदीप ने कॉर्निया लिए ।तेयुप सरदारपुरा का यह 100 वा नेत्रदान है ।
*प्रभारी कैलाश जैन* ने बताया कि अभातेयुप नेत्रदान के क्षेत्र में पूरे भारत और नेपाल में अपनी लगभग 350 शाखा परिषदों के सहयोग से नेत्रदान के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करती है, अब तक 1500 से भी ज्यादा लोगों का मृत्युपरांत नेत्रदान करवाया जा चुका है । विदित हे एक व्यक्ति के नेत्रदान से कम से कम दो अंधकारमय जीवन रोशन होते हैं । नेत्रदान से जुड़ी कई भ्रांतियां का समाधान करते हुए ।
*तेयुप् अध्यक्ष महावीर चौधरी* ने बताया कि नेत्रदान में आँखें नहीं बल्कि कोर्निया की हल्की सी परत निकाली जाती है जो किसी भी प्रकार से शारिरिक ढांचे को प्रभावित नही करती, किसी भी उम्र में नेत्रदान हो सकता है, मृत्युपरांत छह घंटे के अंदर इसको ऑय बैंक की मदद से संपादित करवाना होता है ।
नेत्रदान करवाने हेतु *9414129892,8209924807* पर संपर्क किया जा सकता है ।




No comments