ब्रेकिंग न्यूज़

बाबा साहेब के सिद्धांत: समानता के लिए संघर्ष करेंगे: आप प्रदेशाध्यक्ष :नवीन पालीवाल ये कहां आ गए हम ठोक दो या मिट्टी में मिला देंगे जैसे शब्द अंबेडकर के संविधान में नहीं थे : राजेंद्र मोदी।


जयपुर ( नि.सं. ) आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए उन्हें महामानव बताया । पालीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आज लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हुए हैं । चार चार विधायकों को धमकी दी जा रही है तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे । उन्होंने कहा कि हम लोग समानता के अधिकार, भाईचारे व बराबरी के लिए राजस्थान में संघर्ष करेंगे । प्रदेश उपाध्यक्ष पी एस तोमर ने बाबा साहेब को समता व सामाजिक न्याय का प्रणेता बताया, तो कमल भार्गव ने उनकी याद में अश्रु सुमन प्रस्तुत किए, अर्चित गुप्ता ने उन्हे संविधान निर्माता और बुद्धि के भंडार के नाम से याद किया, गिरधारी सेपट ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों को प्रतिपादित करने के लिए लड़ते रहेंगे, प्रदेश संयुक्त सचिव पवन शर्मा व जुगल शर्मा ने उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऐसा महामानव दुबारा हमें अपने जीवन में देखने को नहीं मिलेगा, तो जयपुर जिला राजस्थान के मीडिया प्रभारी एडवोकेट राजेन्द्र मोदी ने कहा कि विविधता में एकता के सुंदर भारत का संविधान बनाया था डॉक्टर अंबेडकर ने, उनके संविधान में ठोक दो  या मिट्टी में मिला देंगे या एनकाउंटर पॉलिटिक्स जैसे शब्दों का समावेश कत्तई नहीं था, इसलिए उन्हें औपचारिकता से नहीं, उनके विचारों को अपनाकर उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए आज हम उनकी प्रतिमा के समक्ष उपस्थित हुए हैं । 
इस अवसर पर अमित शर्मा लियो, महिला प्रदेशाध्यक्ष गायत्री बिश्नोई, ऋतु सांवरिया, मीनाक्षी सेठी, चंद्रशेखर बेनीवाल, राजपाल फोगावट, विकास भामणिया, राजेश मेहरा, डॉक्टर अनिल अग्रवाल, कमलेश सैनी, अनिल भीमपुरिया,अभिमन्यु, यश सिंघवी, युग सिंघल, महेंद्र सिंह, लोकेंद्र कुलश्रेष्ठ,धीरेष जैन, गिरिराज सिंह खंगारोत, बीकानेर से रामगोपाल बिश्नोई आदि सैंकड़ों लोगों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की ।

No comments