ब्रेकिंग न्यूज़

जिला बनाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिन से अनशन पर चल रहे छाबड़ा का ऊर्जा मंत्री ने अनशन तुड़वाया।

बीकानेर। सूरतगढ़ को जिला बनवाने की मांग को लेकर पिछले एक पखवाड़े से अनशन पर बैठी पूजा छाबड़ा का आज उर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन,जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल,सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी,पीबीएम अधीक्षक डॉ पी के सैनी सहित अनेक जने मौजूद रहे। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने बताया कि सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। इस मुद्दे को लेकर पूजा छाबड़ा के प्रतिनिधि के रूप में एक शिष्टमंडल ने जयपुर में मुख्यमंत्री के आवास पर मुलाकात की थी। जिसमें प्रतिनिधिमंडल को सूरतगढ़ को जिला बनाने को लेकर सरकार के रवैये को स्पष्ट कर दिया गया। जिसके बाद संघर्ष समिति की बैठक हुई और उसमें यह निर्णय लिया गया कि पूजा छाबड़ा अपना अनशन तोड़े। अनशन तोडऩे के बाद पूजा छाबड़ा ने कहा कि सीएम के आश्वसान पर ही वे राजी हुई है। अगर सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी तो वे फिर से अनशन शुरू करेगी।

No comments