रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर इंदिरा कॉलोनी मोहल्ला विकास समिति ने किया प्रदर्शन।
बीकानेर। मोहल्ले में अतिक्रमण को हटाकर आम रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर इंद्रा कालोनी मोहल्ला विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से प्रदर्शन कर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इंद्रा कॉलोनी में रोडवेज की ओर से जबरन मुख्य सड़क पर कब्जा कर रखा है। जिससे मोहल्ले में प्रवेश के लिये बनी सड़क संकरी हो गई है। इस वजह से इस संकरी गली में एम्बूलेंस,अग्निशमन गाड़ी सहित अन्य वाहनों को प्रवेश में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने मोहल्ले के इस रास्ते को पून: खुलवाने तथा रोडवेज की बनी इस दीवार के कारण होने वाली असुविधा को दूर करने की मांग की है। साथ ही इस गड़ी के नुक्कड़ पर बने पेट्रोल पंप और पेट्रोल टेंक को अन्यत्र स्थान पर स्थानान्तरित करने की मांग भी की है। ऐसा न करने पर आन्दोलन करने की बात भी प्रदर्शनकारियों ने की। प्रदर्शन करने वालों में एडवोकेट नरेन्द्र सिंह आडसर ,एडवोकेट विजय पारिक,कर्णपाल सिंह ,अमान सिह,बाबुसिंह ,लिलाधर राजपूरोहित ,हडमान रामावत जी,राम सिंह,चुनिलाल जी,राजवीर मारू,मुकेश स्वामी ,मुलसिंह , प्रदीप सिंह,भवानी संकर जी,मांगुसिह ,अशोक सिंह ,मणींशकर ओझा,विजय सिंह,लालसिंह ,जेठूसिह आदी उपस्थित रहे ।




No comments