निजी स्कूल संचालकों ने बकाया भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन।
बीकानेर।निजी स्कूल संचालकों ने मांगा आरटीई का बकाया भुगतान आरटीई के भुगतान को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालकों ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। स्कूल एजूकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अगुवाई में किये गये प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने रोष जताया कि सरकार की ओर से पिछले तीन शिक्षा सत्रों से फीस का पुनर्भरण नहीं किए जाने से गैर सरकारी स्कूलों को आर्थिक परेशानी हो रही है। जबकि शिक्षा विभाग की ओर से कोष कार्यालय में बिल पास करके भेजा जा चुका है। संगठन को उम्मीद थी कि मार्च के अंत में आरटीई का भुगतान हो जाएगा। किन्तु ऐसा नहीं हुआ। प्रदर्शन कर रहे निजी स्कूल संचालकों ने चेतावनी दी है कि 15 दिनों में अगर भुगतान नहीं किया गया तो एक बार फिर निजी स्कूल संचालक सड़कों पर उतरकर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेगें। निजी स्कूलों संचालकों को राहत नही देने पर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर चेतावनी दी है।




No comments