गांव चलो घर-घर चलो अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई आयोजित।
बीकानेर।विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आम आदमी व गांव गांव तक पहुंचने के लिए 6 अप्रेल से 20 अक्टूबर तक गांव चलो,घर घर चलो अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात की बैठक उपाध्यक्ष हुकमचंद कांटा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर कांटा ने बताया कि इस अभियान के तहत एक रथ के साथ कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। जनता को बताया जाएगा कि पांच साल में गहलोत सरकार ने क्या काम किए और वसुंधरा सरकार के समय जनहित के क्या क्या काम हुए।हाल ही में जिन कार्यकर्ताओं को प्रखर वक्ता बनने का प्रशिक्षण दिया गया वे कार्यकर्ता वक्ता के रूप में गांव गांव पहुंचेंगे और जनता के बीच पार्टी की बात रखेंगे। ओबीसी मोर्चा देहात अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि इस अभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस अभियान के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम जनता के बीच जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 6 अप्रेल को पार्टी का स्थापना दिवस,ज्योतिबा फूले जयंती,वृक्षरोपण तथा अम्बेडकर जंयती के आयोजन भी किये जाएंगे।




No comments