बलजीत यादव ने अलवर शहर में सरकार के खिलाफ धावा बोलासैकड़ों युवाओं ने लगाई दौड़।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर।बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलजीत यादव ने गुरुवार शाम को अलवर शहर के होप सर्कस से मिनी सचिवालय तक सैकड़ों युवाओं के साथ दौड़ लगाई और सरकार को जमकर कोसा।
विधायक बलजीत यादव के समर्थन में शाम से ही युवा एकत्रित होना शुरू हो गए थे। यहां विधायक के आने से पहले आतिशबाजी की गई और उनके समर्थन में बने गीतों पर युवाओं ने डांस किया।
सरकार को जमकर कोसा-
होप सर्कस पर हुई सभा में विधायक बलजीत यादव ने कहा कि सरकार युवाओं के सपनें पूरे करने में पूरी तरह असफल रही है। सरकार ने मेरी मांगों को पूरा नहीं किया है जबकि सरकार की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट तक अभी नहीं आई है। आजादी के 70 साल बाद भी किसान गरीब होता जा रहा है जबकि अडाणी की संपति निरंतर बढ़ रही है। किसान को उसकी फसल का पूरा पैसा नहीं मिल रहा है तो वहीं युवाओं को नौकरी तक नहीं मिल रही है। प्रदेश में पेपल लीक माफिया युवाओं के सपने को तोड़ रहा है जिससे युवा निराश हो गया है।
बलजीत यादव ने कहा कि मैं प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ लगाकर ऐसा ही बड़ा आंदोलन खड़ा करुंगा जो अपने अधिकारों के लिए लढेंगे। सरकार को युवाओं के हितों का ध्यान रखना चाहिए।




No comments