ब्रेकिंग न्यूज़

तेयुप सरदारपुरा का सेवा कार्य जारी।


सरदारपुरा।अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद विश्व में सर्वाधिक रक्तदान करना वाली संस्था है जो संपूर्ण भारत में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों को प्रेरित करने के साथ साथ अपने सदस्यों को निरंतर रक्तदान, SDP डोनेशन व प्लाज्मा डोनेशन के लिये तैयार रखती है।
मथुरादास माथुर में उपचाररत मरीज *सीता देवी के एका ऐक प्लेटलेट की आवश्यकता पडने पर *mbdd राज्य प्रभारी कैलाश जैन* से संपर्क साधा गया।मानव सेवा के क्षेत्र में सदैव की भांति तत्पर रहते हुवें बिना समय गँवायें इस कार्य में लग गये और कुछ ही समय में *रक्तवीर अशोक प्रजापत ने आकर ओ पोसिटीव् प्लेटलेट डोनेट किया।
तेयूप सरदारपुरा द्वारा जरुरत के समय प्लेटलेट डोनेट करने हेतु आए रक्तवीर का आभार व्यक्त किया गया।गौरतलब है तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा नेत्रदान, अंगदान, रक्तदान, SDP डोनेशन, युवाओं को आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, विहार सेवा आदि के लिये निरंतर रूप से जागरूकता ला लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।


No comments