वाईस प्रिंसिपल सीधी भर्ती सहित अनेक माँगो को लेकर दिया ज्ञापन।
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीना के नेतृत्व में अध्यापको द्वारा अपनी माँगो को लेकर उपखण्ड अधिकारी रैणी रिया डाबी के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमे मुख्य मांगे थी ।शिक्षको का पारदर्शी ट्रांसफरनीति नीति के साथ गृह जिलो मे स्थानांतरण एवम. शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्य वोटर लिस्ट व अन्य से मुक्त रखा जाए सेकंडरी हेड मास्टर के स्थान पर नव सृजित पद वाईस प्रिंसिपल के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाने व लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा तृतीय श्रेणी व द्वितीय श्रेणी अध्यापको की पदोंउन्नति मांग की। खेमराज कमिटी के निर्णय को सार्वजनिक कर लागू किया जाए। ब्लॉक उपाध्यक्ष बब्लूराम ने बताया कि शिक्षको की उक्त मांग लम्बे समय से है इसलिए सरकार को इन पर समय रहते हुए ही ध्यान देंना चाहिए और जल्द पूरी करनी चाहिए।
इस दौरान मुकेश इटोली, एस एस डाटा राम, रामोतार बलाई , कमलकांत, करण सिंह, विक्रम चेचिवाल,हरीममोहन, पप्पू राम, जगदीश बैरवा,जितेंद्र किराड, रामकेदार, सुरेश चंद, प्रलाद कोली जय नारायण, राजपाल, महेश मीना, सीताराम सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
मिडिया को यह सारी जानकारी शिक्षक संघ समिति के प्रदेश प्रतिनिधी एस एम डाटाराम के द्वारा दी गई है।




No comments