पैथोलॉजी लेब ऐसोसियेशन के चुनाव हुए सम्पन्न
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर । पैथोलॉजी लेब ऐसोसियेशन के चुनाव मंगलवार को होटल गीता ग्राण्ड में सम्पन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दिनेश शर्मा को चुना गया वहीं डॉ. मुकेश जांगिड को सचिव हेतु चुना गया है। इस मौके पर अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से नियुक्तियां दी है।संरक्षक पद पर डॉ. जलेश सिंघल व जय आनन्दानी, उपाध्यक्ष दुर्गेश सैनी, कोषाध्यक्ष रामावतार खण्डेलवाल,सह सचिव विपुल खण्डेलवाल को चुना गया है। इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रुप में प्रतिभा शर्मा, बंटी बोहरा, रजत शर्मा, अजित चीता, सलमान काठात, मनोज, दीपक शर्मा, नारायण शर्मा को मनोनित किया गया है। इससे पहले ब्यावर के सभी सदस्यों ने पैथोलॉजी लेब की सभी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया। सभी सदस्यों ने मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो उसके सभी पहलुओं पर चर्चा भी की। बैठक में सदस्यों ने सभी लेब मालिकों को उनके विधिक कागजातों को पुरा करने की हिदायत भी दी। इस मौके पर सदस्यों ने लेब से जारी रिपोर्टों पर पूरी तरह से उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखने को भी कहा। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने नये पदाधिकारियों का स्वागत किया और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया
No comments