ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षानगरी के कपिल मंत्री को ह्यूमन रिसोर्स एसोसिएशन ऑफ इन्डिया ने किया सम्मानित।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।कुचामनसिटी (नि. स.)शहर के कपिल मंत्री को ह्यूमन रिसोर्स एसोसिएशन ऑफ इन्डिया द्वारा देश के 23 फाइनेन्स प्रोफेसनल्स की लिस्ट में बेस्ट फ़ाइनेंस प्रोफेशनल के रूप में सम्मानित किया है । इससे पूर्व भी बीडब्ल्यूसीएफओ में देश के टोप 40 फ़ाइनैन्स प्रफ़ेशनलस की सूची में कपिल मंत्री को सम्मानित किया गया था ।कपिल मंत्री जिंदल समूह के इग्ज़ेक्युटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्लोबल हेड ऑफ कार्पोरेट स्ट्रेटेजी हैं। उनके जिंदल स्टील में फ़ाइनैन्स फ़ील्ड में किये गये कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है । कपिल मंत्री उपरोक्त विभिन्न जिम्मेदारियों के बीच कॉर्पोरेट रणनीति, विलय और अधिग्रहण, आईबीसी के तहत अधिग्रहण, नए व्यवसाय विकास, खनिज नीलामी और फंड जुटाने के कार्यों का भी नेतृत्व करते है।
 मंत्री पीएचडी चेम्बर आफ कामर्स के प्रबंध समिति के सदस्य हैं और एसोचैम की विद्युत उत्पादन कार्य बल के अध्यक्ष हैं। साथ ही महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च सोसाइटी, अग्रोहा के संस्थापक सदस्य हैं।जिंदल यूनाइटेड स्टील लिमिटेड, ओपीजे ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, किनेटा पावर लिमिटेड, जेएसपी सीमेंट लिमिटेड, जेएसपीएल ओवरसीज लिमिटेड, जेएसपीएल एनर्जी लिमिटेड, जेएसपी पावर (रायगढ़) लिमिटेड जैसी कई कंपनियों के बोर्ड में डायरेक्टर भी हैं।श्री मंत्री के पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सुरतकल से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद से एमबीए किया है। और वर्जीनिया विश्वविद्यालय के डार्डन स्कूल ऑफ बिजनेस के पूर्व छात्र भी हैं।

No comments