ब्रेकिंग न्यूज़

गंगापुर में NHM के कार्यरत संविदा कार्मिको ने नियमितिकरण हेतु दिया ज्ञापन।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गंगापुर।  मोर्चा राजस्थान के तहत सभी विभागों में कार्यरत NHM में पदस्थापित संविदा कार्मिको ने राज्य सरकार को नियमितीकरण हेतु सोमवार को चेतावनी रैली का ज्ञापन दिया । ब्लॉक सहाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगापुर में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेन्द्र मौर्य को एक दिन का सामुहिक चेतावनी रैली का आह्वान किया व ब्लॉक सहाड़ा की सीएचसी गंगापुर में कार्यरत संविदा कार्मिक पुनर्वास कर्मचारी (फिजियोथेरेपिस्ट) डॉ मनीष कुमार जैन , नर्सिंग अधिकारी सुमित तिवाड़ी एवँ शाहिद अंसारी, लैब तकनीशियन रमेशचन्द्र सोनी, लेखाकार लविश बंसल DEO NCD अभिषेक शर्मा ,पूजा शर्मा व अन्य सभी संविदा कार्मिको ने एक दिन का राज्य सरकार को नियमित करने हेतु चेतावनी रैली का सामुहिक अवकाश का ज्ञापन दिया।

No comments