ब्रेकिंग न्यूज़

महाश्रमणोसतु मंगलम कार्यक्रम का आयोजन: तेयुप सरदारपुरा आचार्य श्री महाश्रमण के 50वें दीक्षा दिवस आयोजित हुआ भक्ति संध्या कार्यक्रम।


सरदारपुरा।अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा गुरुदेव आचार्य महाश्रमण जी के 50वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष में धम्म जागरण का आयोजन किया गया । 
साध्वी श्री प्रमोद श्री जी आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में इस धम्म जागरण अयोजन हुआ। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से प्रारंभ हुये इस कार्यक्रम में विविध भजनों का संगान किया गया। तेयुप भजन मंडली से जितेंद्र गोगड़, सुनील बैद, कवि जैन, आदि ने सुमधुर गीतों का संगान कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। 
इस धम्म जागरण में तेरापंथी सभा सरदारपुरा, तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा, तेरापंथ महिला मंडल सरदारपुरा, तेरापंथ किशोर मंडल सरदारपुरा के सदस्यों की उपस्थिति रही।

No comments