ब्रेकिंग न्यूज़

खनन विभाग की गाड़ी पलटी 5 लोग हुए घायल।

खनन विभाग की पलटी गाड़ी 5 घायल पाली बांगड अस्पताल में कराया भर्ती पाली। अवैध बजरी खनन रोकने के लेकर का काम करने वाली रॉयल्टी कंपनी की कैंपर जीप गुरुवार सुबह पलट गई। हादसे में जीप में सवार 5 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया।
दरअसल हादसा सुबह करीब 5 बजे पाली जिले के रोहट थाना एरिया के केरला गांव के निकट हुआ। जीप चालक ने बताया की हमेशा की तरह वे गश्त कर रहे थे। इस दौरान गड्डे के कारण केरला के निकट उनकी गाड़ी अनियंत्रिक होकर पलट गई। हादसे में यूपी मथुरा (UP) हाल रोहट निवासी 22 साल का सत्यनारायण पुत्र जगवीरसिंह जाट, मथुरा (UP) निवासी 22 साल के ललित पुत्र दिवानसिंह जाट, गंगानगर निवासी 23 साल के गगाधर पुत्र हरिराम, अनिल पुत्र हरिराम और अभिमन्यु पुत्र बालकिशन घायल हो गए।
जिन्हे उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पाली के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया है। सभी रोहट थाना एरिया में रॉयल्टी टेकेदार के ऑफिस में रहते है। घायलों का उपचार बांगड अस्पताल में चल रहा

No comments