ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने महापड़ाव स्थल पर प्रार्थना सभा कर सरकार का कराया मांगो पर ध्यान आकर्षण, महापड़ाव आज उन्नीसवें दिन भी जारी। पंचायती राज ने जारी किया मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदौन्नती का नोटिफिकेशन।

जयपुर । 5 मई 2023 ।मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल के परिणाम स्वरूप पंचायती राज विभाग ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की उच्च पदों पर पदौन्नती का रास्ता साफ करते हुए आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया। प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करते हुए महासंघ की शेष 10 मांगो पर भी सकारात्मक रुख कर आदेश जारी करे, उन्होंने कहाँ कि मंत्रालयिक कर्मचारी पिछले छब्बीस दिन से सामुहिक अवकाश पर रहते हुए उन्नीसवें दिन से महापढाव डाले हुए हैं। ओर आज सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए गांधीजी की प्रसिद्ध प्रार्थना रघुपति राघव राजाराम की प्रस्तुति महापढाव में हजारों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा स्मरण किया गया महासंघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र दाधीच ने कहाँ कि मंत्रालयिक कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी है ओर सरकार की हर योजनाओं को जनता के मध्य धरातल पर ले जाने का काम करता है उसके उपरांत भी सरकार मंत्रालयिक कर्मचारियों की 30 बर्षो से लम्वित मांगो पर निर्णय नहीं कर रही जिसके चलते मंत्रालयिक कर्मचारियों को हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ा। सभा को राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़, सतवीर सिंह राजावत, कमलेश शर्मा, विजय सिंह राजावत, उमेश शर्मा, सुनील मोदी, राजेंद्र चौधरी,आंनद साध,अविनाश व्यास, विजय सिंह राठौड़,सरदार इन्द्रपाल सिंह, यतेन्द्र सिंह चौहान, विजय सिंह राठौड़, वी. डी कृपलानी, सुरेन्द्र मीणा अशोक चोधरी सम्पत राम, शंकर लाल शर्मा, कैलाश गौतम, राजेश विजय, अजय कुमार शर्मा, इन्द्र कुमार ज्ञानानी, श्याम सुंदर, सुनील सैनी,प्रदीप शर्मा, अश्विन पारीक, गोरव व्यास, भीम सिंह राजावत, महेश रूलानिया, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, हरिश दीक्षित, रामलीला मीणा,इन्द्रजीत शर्मा, उमेश दाधीच, भुवनेश्वर खण्डेलवाल,छगन पालीवाल, राजू सिंह, सुरेश वर्मा, गोपाल अवस्थी, हिम्मत सिंह शेखावत, अमित शाण्डिल्य, पुखराज सिंह,अमित जैमन शिवांगी पाठक, किर्ति बैस, ललिता मीणा, विजय लता, कविता आर्य, चंचल अरोड़ा, खुशबू राठौड़, आशुतोष चमन, बाबूलाल शर्मा, बाबूलाल यादव महेश दोबारा, कृष्ण कुमार केडिया, राकेश शर्मा, लीलाधर लम्बोरा, आशीष उपाध्याय, अविनाश शर्मा, रिंकू यादव, आदि ने संबोधित किया। 



No comments