स्टेशन रोड पर अतिक्रमण पर कार्रवाई, कोटगेट के अंदर पहुंचे संभागीय आयुक्त।
बीकानेर।संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के निर्देशों पर शहर में अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को स्टेशन रोड पर दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान संभागीय आयुक्त खुद मौके पर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में होम गार्ड व पुलिस के जवान भी मौके पर रहे। जेसीबी के माध्यम से दुकानों से अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों से समझाईश करते हुए सामान दुकान के अंदर रखने की हिदायत दी। इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में एकबारगी हड़कंप मच गया। स्टेशन रोड पर कार्रवाई करने के बाद संभागीय आयुक्त कोटगेट के अंदर बाजार की स्थिति जानने पहुंचे। दरअसल, कोटगेट के अंदर भी अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा संभागीय आयुक्त को की। जिस पर आयुक्त स्वयं कोटगेट के अंदर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि यहां पर भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।




No comments