व्यास कॉलोनी में पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे।
बीकानेर।जय नारायण व्यास कॉलोनी मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाये गए।क्षेत्र के निवासियो ने नियमित जल सेवा का संकल्प भी लिया।पक्षियों के लिए 15 परिण्डे लगाकर अभियान की शुरुआत की।समाजसेवी सुनीता गौड़,पंडित गौरीशंकर बिस्सा और पुखराज प्रजापत ने पक्षियों के लिये नियमित दाना पानी की सेवा को पुनीत कार्य बताया।गौरीशंकर मोदी और महेंद्र राठौर ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जलपान की व्यवस्ता करने का एक अलग ही सुकून है एवं फलदायी कार्य है।




No comments