यूथ सोशलग्राम संस्था करेगी वैल्यू एजुकेशन ओलंपियाड का आयोजनखास तौर पर छह मूल्य रहेंगे शामिलप्रथम विजेता को 21हजार नकद पुरस्कार से किया जाएगा पुरस्कृत ।
बीकानेर।कार्यक्रम के लिए पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री आनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी और इसे किसी भी समय देखा जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र के एक अध्ययन के अनुसार, किसी व्यक्ति को समाज व पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में छह मूल्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और संस्था ने इन मूल्यों को अपने बीईओ (वैल्यू एजुकेशन ओलंपियाड) कार्यक्रम में शामिल किया है। इन विषयों में परोपकारिता, विश्वसनीयता, समानता, न्याय, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी शामिल हैं। यूथ सोशलग्राम राष्ट्रीय स्तर पर वैल्यू एजुकेशन ओलंपियाड का आयोजन करने जा रही है।
प्रत्येक छात्र को यूएनईपी में भाग लेने के लिए पंजीकरण 12 जून से शुरू किए जा रहे है जो 10 जुलाई को बंद हो जाएंगे।
आने वाली 23 जुलाई को यह परिक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
संस्था के निदेशक योगेश चौधरी ने बताया कि परीक्षा के परिणाम को भी सुविधाजनक बनाएंगे। जिसमे ओलंपियाड प्रथम विजेता को 21हजार, द्वितीय विजेता को 11हजार व तृतीय विजेता को 5100 नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।




No comments