सीकेएनकेएच फाउंडेशन आर्टिस्ट कमिटी द्वारा आर्ट कंपटीशन कराया गया।
बीकानेर।चलो कुछ न्यारा करते हैं फाऊंडेशन के ऑफिशियल फाउंडेशन डे के अवसर पर सीकेएनकेएच फाउंडेशन आर्टिस्ट कमिटी ने चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें मदर टेरेसा जी का चित्र बनाना था।
प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया । रिजल्ट के अनुसार, बी मैथिली ने प्रथम स्थान,तुषार कांति दास ने द्वितीय स्थान एवं नंदिता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया फाउंडेशन के संचालक मंडल अध्यक्ष श्री राघव चंद्र नाथ जी ,फाउंडेशन के संचालक मंडल संपादक श्री राज गुरु सिंह जी, फाउंडेशन के शिक्षा विभाग के डायरेक्टर श्री प्रीतेश तिवारी जी, फाउंडेशन के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर श्री बबलू कुमार जी, फाउंडेशन के ऑथर कमिटी के चेयरमैन डॉ सविता मिश्रा जी ने।




No comments