बीकानेर। कब्जा तोडऩे के लिए गई नगर विकास न्यास की टीम पर हमला बोला।
बीकानेर। बीकानेर में कब्जा तोडऩे गई नगर विकास न्यास की टीम पर हमला बोल देने के समाचार सामने आये है। हालांकि हमले में किसी को चोटें नहीं आई है, किंतु न्यास की गाड़ी के शीशे फूट गये। जिसके चलते टीम को वापस बैरंग लौटना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक करमीसर क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर न्यास लगातार चेतावनी दे रहा था। जिसके चलते न्यास के अधिकारी रविवार को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौके पर न्यास के आला अधिकारियों ने कब्जा हटाने के लिए बोला। इसी दौरान कहासुनी हो गई और लोग आवेश में आ गये। पत्थरबाजी में यूआईटी की गाड़ी का शीशा टूट गया। मामले की नजाकत को देखते हुए न्यास अधिकारी बैरंग ही लौट गये।




No comments