शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों में आज से गेट मीटिंग शुरू नर्सेज का धरना तीसवे दिन जारी, सेवानिवृत महिला नर्सेज ने संभाली कमान आज से लगातार करेंगे 2 घण्टे गेट मीटिंग, 25 को जयपुर कूच।
बीकानेर 16.8.23 राजस्थान नर्सेज सयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज राज्यव्यापी आह्वान पर 16 अगस्त को तीसवे दिन पीबीएम अस्पताल स्थित गोल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा और मांगे नही माने जाने तक यह जारी रहेगा । संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर आज संघर्ष सयोजक ज्योति पुनिया के नेतृत्व में राजकोर, पूनम, रोशनी, भगवानी सहित अन्य नर्सेज साथियों ने भाग लिया।संघर्ष सयोजक रविन्द्र विश्नोई एवम प्रांतीय समिति सदस्य धन्नाराम नैन ने बताया कि सरकार के आला अधिकारी आज 30 दिन बाद भी नर्सेज की सहमति सिद्ध मांगो का साकारात्मक समाधान करने करने की बजाय मुकदर्शक बने हुए है जिससे नर्सेज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।जिसके चलते अब मजबूरन नर्सेज को अपना आंदोलन तेज करना है जिसके चलते आज 16 अगस्त से 2 घंटे चिकित्सा संस्थानों के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग प्रारम्भ करके नर्सेज लामबंदी अभियान को तेज किया ह जो 24 अगस्त तक लगातार जारी रखते हुए 25 अगस्त को सामुहिक अवकाश लेकर जयपुर कूच तक जारी रहेगा।
संघर्ष सयोजक छोटूराम चौधरी, सुशील यादव एवम श्रवण विश्नोई ने बताया कि संविदा एवम निविदा भर्ती के नाम पर नर्सेज का शोषण बंद हो तथा समस्त संविदा कर्मियों को सरकार नियमित करे ओर उनके संविदा सेवा काल का नोशनल लाभ दिया जाए, नर्सेज वेतन विसंगति, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना , प्राथमिक उपचार का अधिकार, कैडररिव्यू, समयबद पदोन्नति, नर्सिंग ट्यूटर ए एन एम एल एच वी का पदनाम परिवर्तन, नर्सिंग छात्रों के स्टाई फंड में वृद्धि सहित अन्य मांगे शामिल ।
कल दिनांक 17.8.23 को एक कोलायत ब्लॉक के नर्सेज साथियों द्वारा धरना लगाया जायेगा ।




No comments