मूक बधिर बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।
बीकानेर।एक रुपया रोज सेवा संस्था ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोखा रोड स्थित दिव्यांग सेवा संस्थान में मुख बधिर बच्चों को अल्पाहार वितरण करके स्वतंत्रता दिवस मनाया , संस्था अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि संस्था पिछले 6 साल से सामाजिक स्तर के कार्य कर रही है जिसमें त्योहारों व राष्ट्रीय पर्वो पर मूक बधिर व जरूरतमंद लोगो को खाने पीने की चीजें बांटकर खुशियां मनाते हैं ! संस्था के मनोज कुमार ने बताया कि इस अवसर पर मंजूलता रावत, चंचल सेन, इकरामुद्दीन लोहार, जेठाराम जी ( संस्थापक दिव्यांग सेवा संस्थान ) वाजिद अली, उषा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रूप कुमार रावत, आदि सदस्य मौजूद रहे।




No comments