ब्रेकिंग न्यूज़

महिला पॉलिटेक्निक में सैकण्ड ईयर की खाली सीटों पर सीधी भर्ती शुरू।

बीकानेर। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कॉर्स करने के लिए महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2023-24 के सैकण्ड ईयर में खाली रही सीटों पर सीधी भर्ती शुरू की। सीधी भर्ती की प्रक्रिया कॉलेज अपने स्तर पर करेगी। इस कॉर्स को करने की न्यूनत्तम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं विज्ञान या गणित विषय से होनी चाहिए। इसके अलावा दसवीं पास करने के बाद किसी भी इंजीनियरिंग ट्रेड में दो वर्षीय आई.टी.आई. परीक्षा पास विद्यार्थी भी सीधी भर्ती से यह कोर्स कर सकता है। इस कोर्स को करने के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। आवश्यक दस्तावेजों को कॉलेज में जमा करवाने की अन्तिम तारीख 24 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी को कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सम्बन्धित दस्तावेज कॉलेज में जमा करवाने होगें।

No comments