नगर पालिका देशनोक द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दान पेटिका की स्थापना*
देशनोक।आपके घर में पुराने कपड़े (पुरुष/ महिला/ बच्चों के), जूते - चप्पल व अन्य सामान इकट्ठे हो गए हैं, तो इन कपड़ो को घर में रखकर खराब होने की बजाय किसी पात्र व्यक्ति के उपयोग हेतु दान करके पुण्य अर्जन करने एवं अनुपयोगी सामान को असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सदुपयोग हो सके इसके लिए नगर पालिका द्वारा कार्यालय के सामने दान पेटिका रखवा कर यह शुभ कार्य नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा के करकमलों से शुभारंभ किया गया ।
इस पैटिका का मूल वाक्य *जरूरत हो तो ले जाए, अतिरिक्त हो तो दै जाएं* रखा गया है ।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ पार्षद गजानंद स्वामी, सहस्त्र किरण दैपावत, हन्साराम मेघवाल, पूर्व पार्षद छगन मेघवाल, करनाराम मेघवाल, समाजसेवी बद्रीनारायण दर्जी, कनिष्ठ लेखाकार मूलचंद जोशी, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के नमन जांगिड़, योगेश्वर रंगा,गोविंद राम नेहरा, रमाशंकर कल्ला, सोहन उपाध्याय, लोकेश जाजड़ा, गोविंद दान चारण, मांगीलाल, संदीप, प्रकाश नाई आदि रहे।




No comments