ब्रेकिंग न्यूज़

स्वर्ण पदक विजेता अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी रामदेव शाक्य का अपने क्षेत्र जैतसर पहुंचने पर भव्य स्वागत।

जैतसर/श्रीगंगानगर ।स्थानीय मंडी क्षेत्र के गांव 1GB ग्राम पंचायत निवासी रामदेव शाक्य, जो कि सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है, को कनाडा में आयोजित 28 जुलाई से 6 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय एथलीट्स प्रतियोगिता में भारत सरकार द्वारा चयन करके भेजे जाने पर उन्होंने वहां विदेश की धरती पर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो अलग अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो दो स्वर्ण पदक भारत की झोली में डालकर जहां भारत देश का गौरव बढ़ाया है।वहीं देश के साथ अपने प्रान्त, क्षेत्र, कस्बे, परिवार व समाज का नाम भी रोशन किया है। अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी रामदेव ने प्रथम 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता तथा दूसरा 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में डाल दिया। भारत के इस सपूत की विजयश्री पर जैतसर क्षेत्रवासियों ने इनके सम्मान में प्रातः 09 बजे जैतसर रेलवे स्टेशन पर रेल के आगमन से पूर्व ही हजारों की संख्या में एकत्रित हो गए। जैसे ही रेलगाड़ी पहुंची, लोगों ने उन्हें खुशी से अपने कंधे पर उठा लिया, खुशियों से झूम उठे, गुलाल खेली और भारत माता की जयघोष के नारे लगाए व क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ी रामदेव को फूल मालाओं से लाद दिया। रेलवे स्टेशन पर रामदेव के स्वागत में सभी पार्टियों के नेता मौजूद थे। माटीकला बोर्ड के राज्यमंत्री डूंगरराम गेदर, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, श्रीबिजयनगर पंचायत समिति प्रधान, जैतसर सरपंच रविंद्र बाघला, पूर्व डायरेक्टर श्योनाथ बारूपाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह बिट्टू, शाक्य समाज के अध्यक्ष मोनू शाक्य, सभी उपस्थित जनसमूह एवं विशिष्ट लोगों ने रामदेव का भव्य स्वागत किया। फूल मालाओं के अतिरिक्त राजस्थानी पगड़ी, साफा पहनाकर भी सम्मानित किया गया एवं हजारों नागरिकों की भीड़ डीजे सहित जलसे के रूप में तिरंगा रैली के साथ रेलवे स्टेशन से गांधी चौक पहुंचे, फिर पुरानी धानमंडी से पीपल चौक, वहां बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, फिर कारों के काफिले के साथ बाल्मीकि मोहल्ला होते हुए चमत्कारी बाबा रामदेव मंदिर मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर वाली 1GB गांव उनके गांव पहुंचे।

गांव वालों ने अलग से उनका भव्य स्वागत किया। श्री कृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सेतिया, सुरेश गोयल, सतीश मित्तल, रामप्रताप माकड़ सहित अनेकों लोगों ने मालाएं पहनाई व बधाइयाँ दी, मुँह मिठा करवाया। रैली में कहीं फूल बरसे तो कहीं नोट। भाजपा अध्यक्ष अशोक गोयल ने नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। इसी कड़ी में श्रीकृष्ण गौशाला समिति ने उन्हें माल्यार्पण कर विशेष प्रतीक रूप में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उनकी और भी अधिक प्रगति हेतु उज्जवल भविष्य की कामनाएं की ।

No comments