ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर: बम भोले के उद्घोष के साथ निकली कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो किमी लम्बी कावड़ यात्रा।

बीकानेर। सवान माह में महादेव के प्रति आस्था देखते ही बन रही है। सावन माह में निकाली गई कावड़ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कावड़ यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दो किलोमीटर लम्बी निकली कावड़ यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनन्दन किया। दो किलोमीटर लम्बी यात्रा में एक सी वेशभूषा में महिलाओं व पुरुषों की दो किलोमीटर लम्बी कतारें देखी गई। दरअसल, सावन माह में नागौर शहर में यह कावड़ यात्रा निकाली गई। चेनार के शक्कर तालाब से सुबह आठ बजे ये यात्रा पारंपरिक वेशभूषा में शुरु हुई। संतों द्वारा पूजा अर्चना के साथ शंखनाद कर यात्रा को शुरु किया गया। जोकि शहर के विजय वल्लभ चौक, दिल्ली दरवाजा, गांधी चौक, किले की ढाल होती हुई शिव बाड़ी स्थित शिव मंदिर तक पहुंचीं। यहां भगवान शिव के जलाभिषेक और महाआरती की गई।
पहली बार इस कावड़ यात्रा को लेकर हर कोई उत्साहित था, ऐसे में शहर में अलग अलग जगह कुल 20 सेंटर रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए थे, ताकि कोई वंचित ना रह सके। वहीं रविवार देर शाम तक 1111 महिलाओं का रजिस्ट्रेश हुआ। वहीं सोमवार को निकली कावड़ यात्रा में महिलाएं एक ही पोशाक में नजर आईं। वहीं पुरुष भी एक ही वेशभूषा में दिखे। हर कोई यात्रा में उत्साह से भरा हुआ था। हर हर महादेव के नारे से पूरा शहर गूंज उठा।

No comments