ब्रेकिंग न्यूज़

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का समापन किया।

राकेश कुमार पंवार ।कोलायत।उपखण्ड कोलायत के विभिन्न ग्राम पंचयतो मे चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। चानी की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे चल रहे ग्राम पंचायत स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 में कबड्डी, रस्साकशी, खो-खो और क्रिकेट समेत अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।फाइनल टीम क्रिकेट, खो -खो, रस्सा -कशी मे विद्यालय की टीम व कबड्डी,बॉलीबॉल मे ग्रामीण टीम विजय रही और तहसील स्तर पर खेलेगी |खेल प्रभारी चुन्नी लाल खिलेरी ने बताया की कुल छत्तीस टीमों ने भाग लिया जिसमे फाइनल मे टीम क्रिकेट, खो -खो, रस्सा -कशी मे विद्यालय व कबड्डी,बॉलीबॉल मे ग्रामीण टीम विजय रही।समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने लोक गीतों पर नृत्य किया।आयोजित समारोह मे सरपंच मोहनी देवी, सी. बी.ओ. कैलाश बड़गुजर, प्रधानाचार्य निर्मला चौधरी,ग्राम विकास अधिकारी ओमा राम नाई, कनिष्ठ लिपिक ममता,शाला स्टॉफ ,व ग्रामीण उपस्थित थे सी. बी. ओ कैलाश बड़गुजर ने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि हमें अपने जीवन में खेलों को सम्मिलित कर स्वस्थ रहना हैं।ओल्पमिक खेल की रूप रेखा के बारे मे विस्तार से बताया,वही ग्रामसेवक ओमा राम नाई ने स्कूल की कर्यप्रणाली, बच्चों व ग्रामीण जन खेल के प्रति जागरूक होने को कही, समारोह में वही ममता जोईया के नेतृत्व में समापन समारोह में पहुचे सभी अतिथियों का स्कूल प्रबंधन ने सम्मान किया।सभी ग्रामवासियों ने पीटीआई सपना सोलंकी व मोहन सिंह के निर्देशन में चली इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया गया। खेलों के सफल संचालन में खेल प्रभारी चुन्नी लाल खिलेरी, ओमप्रकाश पंवार ग्राम पंचायत प्रशासन ,ग्रामीण भंवर सिंह, मनीष उपाध्याय,का विशेष सहयोग रहा।

No comments