ब्रेकिंग न्यूज़

पौधारोपण कर गांव व शहरों को हरभरा बनाएं कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

राकेश कुमार पंवार। चानी /गजनेर।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चानी मे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपच मोहनी देवी व ग्रामविकास अधिकारी ओमा राम नाई रहे थीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम सेवक ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर अपने गांव और शहर को हराभरा बनाने का संकल्प लें साथ ग्रामसेवक ने बताया की चानी, गोलरी स्कूल मे डेढ़ सौ,ईंदा स्कूल में 75 पौधे लगाये वरिष्ठ अध्यापक चुन्नी लाल खिलेरी ने बताया की राज्य सरकार की योजना हरियालो राजस्थान के तहत पौधरोपण किया गया जिसमे ग्राम पंचायत के सहयोग से छायादार व फालदार पौधे लगाए गए जिससे स्कूल व ग्रामीण जनो को वृक्षों के प्रति भावना बनी रहे कार्यक्रम में कनिष्ठ लिपिक ममता,वार्ड पंच ओमप्रकाश पंवार,सरपंच पुत्र कन्हैलाल, व शाला स्टॉफ मौजूद रहे

No comments